Crime News Indore – हत्या के प्रकरण में 6 माह से फरार आरोपी , पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

▪️ आरोपी की गिरफ्तारी पर था 10 हजार का इनाम

▪️ आरोपी के द्वारा चचेरे भाई की चाकू मारकर की गई थी हत्या व चाचा को किया गया था घायल

▪️ आरोपी पिछले 6 माह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर छुपकर काट रहा था फरारी

▪️ आरोपी भोला उर्फ अंकित यादव के विरुद्ध मारपीट ,अडीबाजी शासकीय कार्य में बाधा ,जुआ एवं अवैध शराब बेचने जैसे कुल 20 अपराध पंजीबद्ध होकर थाना मल्हारगंज का हैं लिस्टेड बदमाश।

इंदौर -दिनांक 20 फरवरी 2022- पुलिस कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।   उक्त निर्देशों के अनुक्रम में डीसीपी जोन-1 श्री अमित तोलानी, एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसीपी अनुभाग मल्हारगंज राजवीर सिंह भदौरिया द्वारा क्षेत्र के गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखने एवं बदमाशों की निरंतर चैकिंग के निर्देश दिये गये थे।

थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 421/21 धारा 327 294 307 302 भादवि का फरार आरोपी भोला उर्फ अंकित यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 27 साल निवासी 116 सुभाष मार्ग जिंसी मेन रोड इंदौर
के द्वारा दिनांक 20/08/2021 को अपने चचेरे भाई स्वप्निल उर्फ गोल्डी को चाकू मारकर हत्या की गई थी एवं चाचा जगदीश यादव को घायल किया गया था उपरोक्त अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगंज पर हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था आरोपी आदतन अपराधी होकर थाना क्षेत्र का लिस्टेड  बदमाश है जिस पर मारपीट अड़ी बाजी शासकीय कार्य में बाधा  अवैध शराब का विक्रय आदि कुल 20 अपराध है ।

आरोपी अंकित उर्फ भोला घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान डीजीपी ज़ोन 1 इंदौर के द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी भोला अपने पिताजी की बरसी मनाने के लिए ग्राम पालाखेड़ी सुपर कॉरिडोर इंदौर पर अपने  खेत  पर आया है मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के रवाना होकर देखा तो भोला उर्फ अंकित यादव पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा हमरा फोर्स ने तत्परता दिखा कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ करते आरोपी ने बताया कि दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में रैन बसेरों में रहकर एवं लंगर में खाना खाकर फरारी काट रहा था। आरोपी द्वारा हत्या में उपयोग किया गया चाकू को फार्म हाउस से जब्त कर बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे आज न्यायालय पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मल्हारगंज राहुल शर्मा , उपनिरीक्षक आमोस वसुनिया ,आरक्षक कृष्ण कुमार त्रिपाठी ,आरक्षक अर्जुन यादव आरक्षक अनिल रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।