"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
कर्ज से परेशान होकर महिला ने अपने नौकर के साथ मिलकर स्वयं के अपहरण की रची साजिश
Indore Crime News. पुलिस थाना हीरानगर अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि रिंकू पिता अशोक कुमार गांगुली उम्र 42 वर्ष निवासी प्रिंस सिटी जिला इंदौर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी बहन अलीशा पति संजय राय उम्र 35 वर्ष मेरे पडोस में ही रहती है, जो कि खातीपुरा में एंब्रॉयडरी का कार्य करती है। सुबह हर रोज की तरह खातीपुरा स्थित कारखाने पर काम पर गई थी दिन में मेरे द्वारा अलीशा को फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद आ रहा था। फिर आज शाम को अलीशा ने मुझे स्वयं के फोन से कॉल किया और बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फिरौती के लिए मुझे किडनेप कर लिया है और किसी सूनसान स्थान पर रख रखा है तथा रुपए मांग रहे हैं। और बोली कि आप मुझे फोन मत करना मैं खुद आपको कॉल करूंगी। मेरी बहन अलीशा का किसी ने फिरौती के उद्देश्य से अपहरण किया है ।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना हीरानगर पर अपराध क्रमांक 15/22 धारा 364 ( क ) भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना पर से अवगत कराया जाकर तत्काल अलग अलग पुलिस टीमों को गठित किया जाकर संदिग्ध स्थानों पर रवाना किया गया। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. कुछ विरोधाभासी बातें मिलीं। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आसपास की कालोनियों में सघनता से पूछताछ की गयी। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम साका थाना चैनपुर जिला खरगोन में पता करने पर अपहर्ता वहां पर भी नहीं मिली। पुलिस टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाया तो अपहर्ता अलीशा नें देर रात भंवरकुंआ थाना आकर फिर नई झूठी कहानी बनाने की कोशिश की। तब तक हीरानगर पुलिस में दिलीप उर्फ धुलीचन्द्र पिता गुलाबचन्द्र शोले निवासी हाल सफेद मंदिर के पास जिला इंदौर को पकड़कर तत्पश्चात अलीशा को दस्तयाब कर लिया । तब अलीशा ने 04-05 लाख के कर्जे परेशान होकर स्वयं के अपहरण किये जाने की झूठी कहानी बनाने की बात स्वीकार की। अलीशा की योजना फिरौती से मिली रकम से कर्जे चुकाने की थी। उक्त प्रकरण में समस्त टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जावेगा।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना हीरानगर सतीश पटेल, उनि कमल किशोर, उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, सउनि किशनलाल, प्र.आर. विनोद पटेल, आर. इमरत यादव, आर. विशाल जादौन, आर. विकास बछानिया, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. मुकेश जादौन, आर. जय सिंह गौर की सराहनीय भूमिका रही।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।