Crime News Indore – इंदौर में Amazon कंपनी पर दर्ज होगी FIR, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया आदेश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Crime News. इंदौर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon के खिलाफ fir दर्ज की जाएगी. ऑनलाइन जहर मंगाकर छात्र के सुसाइड करने के बाद अब सरकार कंपनी के खिलाफ ये सख्त कार्रवाई करने जा रही है. इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Amazon कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया. ये कंपनी बिना परमिशन बिना GST नंबर के कैसे काम कर रही है, इसकी जांच भी की जाएगी. कंपनी पर जहर के अलावा चरस-गांजे और हथियारों की डिलीवरी जैसे गंभीर आरोप हैं. प्रदेश सरकार ई-कामर्स साइट्स पर लगाम लगाने के लिए एक नीति भी तैयार कर रही है.

इंदौर में Amazon कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी.दरअसल एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के बाद Amazon कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. आज इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी ये परिवार मिला. उसके बाद गृह मंत्री ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए.

पिता ने की शिकायत
मृतक छात्र के पिता का कहना है उसके बेटे ने ई कॉमर्स कंपनी Amazon से सल्फास मंगाकर खा लिया था. इससे उसकी मौत हो गई थी. इसलिए ऐसी जहर बेचने वाली कंपनियों पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश सरकार ई कॉमर्स साइट्स कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए एक नीति तैयार करेगी और इस ड्राफ्ट को जल्द केंद्र सरकार के पास भेजेगी.

कंपनी पर होगी सख्ती
इंदौर में जहर सप्लाई के केस में Amazon के अधिकारियों को नोटिस देकर तलब करने को कहा गया है. यदि वे नहीं आते हैं, तो पुलिस अपने तरीके से उन्हें यहां लाएगी. मंत्री ने कहा ऐसे कैसे कोई हथियार,गांजा और जहर सप्लाई कर सकता है. इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसे रोकना हमारी प्राथमिकता है. इसलिए सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।