Crime News Indore – पहले अवैध संबंध बनाये फिर कर दी हत्या, जाने कहानी  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. कनाड़िया थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके महिला से शारीरिक संबंध थे। आरोपित ने महिला को गला घोंटकर मारा और शव कार से फेंककर फरार हो गया।

कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक बिचौली हप्सी में बुधवार सुबह एक महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला की गला घोंटकर हत्या हुई थी। उसके चहरे पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मामले में देर रात पुलिस ने वैभव नगर से एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसने महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद कार से शव व महिला का सामान लेकर फेंक आया था।

सूत्रों के मुताबिक महिला एक ढाबा पर रोटी बनाने का काम करने लगी थी। इस दौरान वह मिश्रा के संपर्क में आ गई। मिश्रा की पत्नी और मां की कोरोना से मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं लेकिन वह अलग रहता है। महिला से शारीरिक संबंध बन जाने से वह उसके निर्माणाधीन मकान में रहने आ गई थी। इससे गुस्सा होकर मिश्रा ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना छुपाने के मकसद से वह शव व महिला का सामान कार में ले गया और बिचौली हप्सी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के बेटे के बयान के आधार पर मिश्रा से पूछताछ की तो पहले उसने हत्या से इन्कार कर दिया। पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई रस्सी भी बरामद कर ली है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।