Crime News Indore – इंदौर में फिर लव जिहाद का केस दर्ज, कर्मचारी ने महिला साथी से दोस्ती कर फंसाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News.   इंदौर के विजय नगर थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का मामला सामने आया है,  थाने में महिला ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दोस्ती के दौरान युवक ने अपना नाम अलग बताया था। इस दौरान उसने रेप भी किया। जब शादी की बात निकली, तो परिवार वालों ने उसे दूसरे धर्म का बताया। युवती ने इसके बाद आरोपी से बात करना बंद कर दी। इसके बाद भी आरोपी ने मेल आईडी पर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार पीड़िता ने शनिवार देर रात शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी में कार्य करने वाला सीनियर कर्मचारी द्वारा उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने जब शादी से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उससे 2 लाख की मांग की। पीड़िता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस कंपनी में दोनों काम करते थे। वहां सभी आरोपी को केवल मलिक साहब कहा करते थे। इस कारण से वह आरोपी के असली नाम आरिफुल मलिक (27) से परिचित नहीं थी, लेकिन शादी की बात निकलने के बाद पीड़िता के परिवार ने जब आरोपी युवक के परिवार की जानकारी निकाली, तो वह दूसरा धर्म का निकला। इसके बाद आरोपी पर लव जिहाद का केस भी दर्ज किया।

मोबाइल पर ब्लॉक किया तो मेल आईडी पर भेजे मैसेज

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, तब सबसे बड़ा चैलेंज पुलिस को यह था कि आरोपी का मोबाइल बंद था। वहीं, युवती के मेल आईडी पर आरोपी ने उसे शादी का दबाव बनाने के लिए मेल किए थे। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी थी। मोबाइल नंबर द्वारा पुलिस किसी भी व्यक्ति की लोकेशन व उसकी CDR (कॉल डिटेल) निकाल कर आरोपी तक पहुंच जाती है। बावजूद पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर भेज दिया।

परिवार ने दी असली नाम की जानकारी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों 1 साल पहले चश्मा बनाने वाली कंपनी में साथ में काम करते थे। जहां दोनों में प्यार हुआ। आरोपी ने उसे शादी की बात भी की, लेकिन परिवार द्वारा जब उसका नाम आरिफुल मलिक बताया गया। इसके बाद पीड़िता ने उससे बातचीत करना बंद कर दी। अपने मोबाइल पर भी उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन आरोपी ने फेसबुक आईडी हैक कर उसका पासवर्ड बदल दिया। मेल आईडी मिलने के बाद उसके फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।