Crime News Indore – नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पलटी मां,बताई नयी कहानी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस पर जल्दबाजी में केस दर्ज करने का आरोप लगा रही है पीडिता की मां |
इस संबंध में मंगलवार को रेप पीड़िता की मां ने कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर उनसे पूरे मामले की एक बार फिर से जांच कराने की मांग की है।

महिला का कहना है कि पुलिस ने जल्दबाजी में केस दर्ज किया है। मामले में के दो आरोपियों में से एक फरार IDA इंजीनियर दिनेश गोयल पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा है।

वहीं, उसके दूसरे साथी और प्राइवेट कंपनी में सीईओ अनिल सिंघल को रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार सीईओ अनिल सिंघल ने पुलिस को बताया कि उसकी और गोयल की पिछले 15 वर्षों से पीड़िता की मां से जान पहचान थी।

सूत्रों की माने तो फरार IDA इंजीनियर दिनेश गोयल द्वारा लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक लग्जरी बिल्डिंग में पीड़िता की मां को फ्लैट दिलाया गया था।

कई साल तक अनिल सिंघल और दिनेश गोयल पीड़िता की मां और पीड़िता का खर्चा उठाते थे। वहीं अनिल सिंघल द्वारा इंदौर की एक रूची सोया कंपनी में पीड़िता की मां को नौकरी दिलाई गई थी।

थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल का कहना है कि पीड़िता के 164 में बयान करवाए गए हैं। पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पूरे साक्ष्य के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।