Crime News Indore – Indore Crime Update – इंदौर के अपराध से जुड़ी खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read
1. इंदौर के रामचंद्र नगर चौराहे से लगे VIP रोड पर रविवार रात दो बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। यहां पान की दुकान चलाने वाले युवक से 100 रुपए मांगे। नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। आरोपी चचेरे भाई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने बचाने आए युवक की भी पिटाई की..
2. अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय पिता चंद्रकात सहगल निवासी महावर नगर है। वह रविवार रात साईकिल से अपने घर जा रहा था। अचानक शुरू हुई बारिश में वह चौराहे पर बने सिटी बस स्टॉप पर रूक गया। इस दौरान यहां लगे लाईट वाले विज्ञापन होर्डिग पर उसका हाथ लगा। जिसमें वह मौके पर ही गिर गया। यहां मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें मौके पर आए सिपाहीयों ने उसे उठाकर लोगो की मदद से रिक्शा में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
3. इंदौर में कंप्यूटर कोर्स करने आई हरदा की एक युवती ने सुसाइड कर लिया। उसके भाई के मुताबिक, वह ऑनलाइन गेम खेलती थी। उसे कंपनी वालों के फोन आते थे। इसको लेकर वह तनाव में रहती थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने भाई और मां को सामान लेने के लिए मार्केट भेज दिया था। दोनों जब लौटे तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवती पर कर्ज हो गया था या फिर किसी ओर बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी, इस बात की जांच की जा रही है।
4. इंदौर के चंदननगर इलाके में मंगलवार को एक ईंट कारोबारी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हे यह कहकर डराया कि वह एक बच्ची को टक्कर मार कर भागा है। डरा धमकाकर इलाज के नाम पर उससे 78 हजार रुपए छीने गए। बदमाश जिस बाइक पर सवार थे, उसका नंबर उसने पुलिस को दिया है। हालांकि गाड़ी का नंबर गलत बताया जा रहा है ।
5. शनिवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से भरे ट्रक को निशाना बनाया। ट्रक से बदमाशों ने 200 मोबाइल के बॉक्स निकला लिए। लसूड़िया थाने में फरियादी मोंटी रायकवार पुत्र निर्मल निवासी इदरीश नगर मूसाखेड़ी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।
6. रामचंद्रनगर चौराहा पर रविवार रात दो बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। पान दुकान संचालक पिंटू दुबे की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब और नाइट्रावेट के नशे में धुत बदमाशों से 70 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। बदमाश पाइप लहराते हुए वीआइपी रोड की ओर गए और कईं महिलाओं-पुरुषों को घायल कर दिया। दो बाइक और एक कार फोड़ दी। भीड़ ने एक नाबालिग को तो मौके पर ही पकड़ लिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।