कंपनी को मिलने वाली राशि के बदले मांगी 17 लाख की रिश्वत
बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल पिता मांगीलाल सिंघल ने एक करोड़ पांच लाख की राशि के बदले आवेदक से 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी पहली किस्त के रूप में 5 लाख वह ले चुका था और आज आवेदक से वह 50 हजार रुपए लेने वाला था। मगर उसने राशि देने के पहले लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना को सूचना दे दी।
पालिका प्लाजा के बेसमेंट में रिश्वत का लेनदेन
आज कार्यपालन यंत्री ने इंदौर में पालिका प्लाजा में रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया था। यहां उसने साढ़े ग्यारह लाख का सेल्फ चेक और रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए के साथ उसे बुलाया था। सेल्फ चेक उसे कल नकद राशि मिलते ही लौटा दिया जाता। लोकायुक्त पुलिस ने कार्यपालन यंत्री राकेश सिंघल को पालिका प्लाजा के बेसमेंट पर रिश्वत लेते हुए धरदबोचा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


