Crime News Indore – इंदौर STF ने पकड़ा बड़ा तस्कर गिरोह वाट्सएप पर तय होती थी जानवरों के अंगों की कीमत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

इंदौर। तेंदुए की खाल बेचने वाले तस्कर गिरोह के सदस्यों के मोबाइल खंगालने पर एसटीएसएफ को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब इसके आधार पर जांच को नई दिशा मिल गई है।
वाट्सएप पर तस्करों की जानवरों के अंगों का सौदा और कीमत तय करने संबंधित चैटिंग है। अन्य राज्यों के तस्करों से भी इन आरोपितों के तार जुड़े हैं।
फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर सर्च टीम ने तेंदुए का दांत और गोली के दो खोल बरामद किए हैं।
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) और स्पेेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 30 अक्टूबर को तेंदुए की खाल-नाखून सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया था।
आरोपितों के पास से पांच स्मार्ट फोन और एक फीचर फोन जब्त किया था। मोबाइल को खंगालने के लिए एक टीम लगी है, जो वाट्सएप चैटिंग पर विशेष ध्यान दे रही है। कई संदिग्ध लोगों से बातचीत में वन्यप्राणियों के अंगों की तस्वीरें भेजी गई हैं।
उनकी कीमत तय करने को लेकर भी काफी चैटिंग मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों से चैटिंग सामने आई है, वे महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तस्कर बताए जा रहे हैं। अब इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
दांत की जांच करवाएंगे
गिरफ्तार तस्कर इंदर और भुरू को एसटीएसएफ ने मंगलवार तक रिमांड पर ले रखा था। पूछताछ में कुछ जानकारी मिलने के बाद टीम अलग-अलग स्थानों पर रवाना हुई है। सोमवार शाम टीम के सदस्यों को तेंदुए का दांत और गोली के खोल मिले हैं।
एसटीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, दांत को फोरेंसिक लैब में भेजकर जांच करवाई जाएगी, ताकि पता लग सके कि खाल, नाखून और दांत एक ही तेंदुए के हैं या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, टीम तस्करों पर अन्य वन्यप्राणियों का शिकार साबित करने में लगी है।
रसूखदारों की तलाश
धार-आलीराजपुर और झाबुआ के जिन रसूखदारों से तस्करों की बातचीत हुई है, अब उनकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि फिलहाल इन्हें प्रकरण में आरोपित नहीं बनाया गया है। इसे लेकर टीम पर काफी दबाव आ रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।