Crime News Indore – खजराना पुलिस ने वकील को 14 बार चाकू मारने वाले का निकाला जुलूस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. खजराना थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक वकील पर ऑटो चालक ने चाकू से हमला कर दिया था।

आरोपी ने तात्कालिक विवाद में वकील पर चाकू से एक के बाद एक 14 वार किए थे। वारदात के बाद आरोपी इलाके से फरार हो गया था।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक 4 मार्च को एडवोकेट साजिद अली पर तबरेज नाम के रिक्शा चालक ने चाकू से हमला कर दिया था।

गंभीर हालत में वकील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में लगातार पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।

रविवार रात पुलिस को आरोपी के शुजालपुर में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे होने की खबर मिली। यहां जब SI रितेश यादव टीम के साथ उसे पकड़ने पहुंचे तो वह भागने लगा और पेड़ पर चढ़ गया।

पेड़ से गिरने से वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी तलाश में देवास,नेमावर,शाजापुर में भी छापे मारे गए थे।

टूटे हाथ पैर में निकाला जुलूस, मंगवाई माफी

पुलिस तबरेज को पकड़कर उस इलाके में ले गई जहां वह रिक्शा चलाता था। यहां उससे कान पकड़कर माफी मंगवाई गई।

पुलिस के सामने वह गिड़गिड़ाने लगा। बाद में उसे यहां से पैदल थाने ले जाया गया। आरोपी को शाम को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।