Crime News Indore – रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी कर इंदौर भेजी, 50 लाख का नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट जब्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. रेलवे पुलिस ने नकली सिगरेट का अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी पुलिस ने बड़ी मात्रा में भोपाल से इंदौर लाई गई नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट जब्त की है. जब्त सिगरेट की कीमत 50 लाख से अधिक की आंकी गई है। बताया जाता है कि इसे टैक्स चोरी कर महज 33 हजार की बिल्टी बनाकर इंदौर लाया गया था। अब मामले में उस व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है जिसके नाम से ये माल इंदौर आया था।
दरअसल जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली से भोपाल होते हुए जो ट्रेन इंदौर आ रही है उसमें बड़ी मात्रा में सिगरेट आई है। सूचना के आधार पर जीआरपी पुलिस ने जब कार्टूनों को चेक किया तो उसमें गोल्ड फ्लैक सिगरेट रखी हुई थी जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक थी। इस पार्सल के एवज में महज 33 हजार की रसीद रेलवे की ओर से कटवाई गई थी। इस तरह टैक्स चोरी कर नकली माल को इंदौर लाया गया था। पुलिस ने भेजने और पाने वाले व्यक्ति या फर्म का खुलासा नहीं किया है। जिससे यह बात स्पष्ट नहीं हो रही है कि माल नकली या असली है। यदि माल बड़े व्यापारी का होगा तो पुलिस उसे बचाने सारे हथकंडे अपना सकती है। इस आशंका को इसलिए बल मिल रहा है कि पुलिस ने भेजने और पाने वाले फर्म/व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है। जबकि बिल्टी में भेजने और पाने वाले फर्म/व्यक्ति के नामों का उल्लेख रहता है। तभी माल गंतव्य स्थान तक पहुंचता है।
 इंदौर रेलवे एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले में जीएसटी विभाग के द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिस व्यक्ति का ये माल है उसे नोटिस जारी कर बुलाया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।