Crime News Indore – इंदौर के सेक्स रैकेट कांड में नया खुलासा – बांग्लादेशी युवतियों को इंजेक्शन देकर शरीर सुन्न कर देते थे, दलालों की पत्नियां, गर्लफ्रेंड बनाती थीं देह व्यापार का दबाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बांग्लादेश से देह व्यापार के लिए भारत लाई गई युवतियों ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि एजेंट उन्हें व्यापार कराने के लिए इंजेक्शन देते थे। इससे उनका शरीर सुन्न पड़ जाता था।
वे विरोध करने के लायक तक नहीं रहती थीं। दलालों की पत्नियां उन पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाती थीं। विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार पकड़ी गई दीपा जियाउल शेख की पत्नी है। जियाउल शेख बांग्लादेश में दलाल है।
अकीजा विजय दत्त उर्फ मोमिनुल की गर्लफ्रेंड है। इंदौर का काम रजनी और नेहा संभालती थीं। अकीजा और दीपा बांग्लादेश से लाई गई युवतियों पर देह व्यापार का दबाव बनाती थी।
दोनों बड़े दलालों से टच में रहती थीं। युवतियों से कहा करती थी अब वह भारत आ गई हैं। अगर वापस बांग्लादेश जाना है, तो बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस वजह से गरीब परिवार की लड़कियां गलत काम के लिए तैयार हो जाती थीं।
दलाल विजय दत्त ने बताया कि एजेंट जब युवतियों को बांग्लादेश से भारत लेकर आ जाते हैं, तो भारत में उनकी पत्नियां गर्लफ्रेंड उन्हें सभी तौर-तरीके दवाएं से लेकर स तक देते थे
युवतियों को जब दलाल बांग्लादेश से भारत लाते हैं, तो यहां उन्हें दवाएं और ड्रग्स दी जाती थीं। एक दिन में कई कस्टमर्स के आगे उन्हें भेजा जाता था। जब कोई लड़की ज्यादा शोर-शराबा करती तो उसे इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया जाता था।
देह व्यापार में लिप्त आरोपियों ने बताया कि वे बांग्लादेश से युवतियों को लाने वाले दलालों को जो रकम अदा करते थे, उसे जल्द वसूलने के लिए युवतियों को नशा देकर एक दिन में कई ग्राहकों के पास भेजते थे। पैसा बनाने के बाद उन्हें दूसरे जिलों में बेच देते थे।
दर्द से राहत में इस्तेमाल होता है
जिस इंजेक्शन को देकर लड़कियों की स्किन को सुन्त्र किया जाता था, उसका इस्तेमाल आमतौर पर जेल या क्रीम के रूप में दर्द, जलन या खुजली से राहत पाने के लिए किया जाता है। दलाल इसका इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करने लगे हैं।
सिखाती हैं। इसमें उन्हें कपड़े किस तरह से पहनना है, कैसे रहना है, कैसे बिहेव करना है सारे सलीके सिखाए जाते थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।