Crime News Indore – टायर कारोबारी मर्डर में आये नए खुलासे, नौकरानी के पति ने मारी गोली, जाने कारण  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News. इंदौर पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार वर्मा की हत्या में पकड़ाए राजकुमार और उसकी पत्नी ब्रजेश ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।वारदात के लिए नौकरानी और उसका पति यह कहकर व्यापारी को साथ ले गए कि पिकनिक स्पॉट देखकर आते हैं। यहां जैसे ही व्यापारी का ध्यान बंटा तो नौकरानी के पति ने पहले तो पीछे से गोली मार दी। इसके बाद उसके कपड़े झाड़ियों में फेंक दिया। मोबाइल और कपड़ों में रखे रुपए लेकर आरोपी ओंकारेश्वर घूमने चले गए। आरोपियों से इस हत्याकांड को लेकर और पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों ने बताया कि एक दिन पहले अशोक से मोबाइल पर नौकरानी ब्रजेश से बात करते हुए मिलने की बात तय की थी। इसके बाद सिमरोल पिकनिक स्पॉट पर घूमने की बात हुई। यहां ब्रजेश और व्यापारी अशोक झाड़ियों में उतरे। राजकुमार थोड़ी दूर खड़ा हो गया। जब दोनों के बीच बातचीत होने लगी। व्यापारी का ध्यान भटका तो पीछे से आकर राजकुमार ने अशोक के सिर में गोली मार दी।

इस कारण मारी गोली
टीआई इंद्रमणि पटेल ने जानकारी में बताया कि पहले ब्रजेश से मिलने के समय अशोक ने उसके वीडियो बना लेने की बात कही थी। इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। कहता था कि वायरल न करूं इसलिए संबंध बनाएं। इस कारण से ब्रजेश को उससे बात करना ही पड़ती थी। कुछ समय पहले लॉकडाउन पर राजकुमार की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसमें ब्रजेश ने अशोक से रुपए भी ले लिये थे। कुछ समय बाद अशोक से ब्रजेश ने दूरी बनने लगी तो वह रुपयों के लिए तगादा लगाने लगा और संबंध जारी रखने की बात कहने लगा।

अशोक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है जबकि छोटी इंदौर में ही पढ़ाई के साथ पिता के काम में हाथ बंटाती थी। वही बेटा एमबीए की पढ़ाई के लिये कुछ समय पहले ही अमेरिका गया था। उसे सुबह परिवार के लोगों ने जानकारी दी तो उसे यकीन नहीं हुआ। परिवार ने उसे इंदौर आने की बात कही। इधर अशोक का अंतिम संस्कार स्थानीय दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।