Crime News Indore – काम दिलाने का झांसा देकर महिला को लाए इंदौर, फिर किया गैंगरेप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जयपुर की एक महिला के साथ इंदौर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के आरोपी पिता-पुत्र है, जो घटना के बाद से फरार है। दो महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस में की है। 12 जनवरी को महिला ने केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी गई है।

जानकारी के मुताबिक़ 30 साल की महिला जयपुर के कानोता इलाके में एक बस्ती में रहती है। बह अपने पति के साथ मजदूरी करके परिवार चलाती है। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसे पैसों की जरुरत थी लेकिन उसके पास काम नहीं था। उस दौरान ठेकेदारी करने वाले गिर्राज, गंगाधर और गिरधारी नाम के व्यक्तियों ने उसे दिलाने की बात कही। पीड़ित महिला उनकी बात में आ गई। ये लोग काम दिलाने के बहाने उसे इंदौर लेकर आए। यहां सूनसान जगह पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। इस दौरान जब वह निढाल होकर गिर पड़ी, तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

होश में आने पर पीड़िता ने राहगीरों की मदद से अपने पति से संपर्क किया। पति और अन्य परिजन उसे जयपुर लेकर आए। अब महिला ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए तीनों आरोपियों के खिलाफ कानोता थाने में केस दर्ज करवाया है। उसके बयान दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।