Crime News Indore – परवेज पठान “मिहिर” नाम से दोस्ती कर लड़कियों को फंसा रहा था पुलिस ने दबोचा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. देश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया जहां एक मैकेनिक परवेज पठान उर्फ मिहिर से विजयनगर थाना पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है। परवेज पर धमकी, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। परवेज ऑनलाइन गेम और विभिन्न एप के जरिए युवतियों से दोस्ती कर लेता था। खुद को हिंदू बता कर बातचीत करने वाला परवेज उनके निजी फोटो खींच कर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी देता था।

टीआई विजयनगर तहजीब काजी के मुताबिक श्रीनगर निवासी परवेज उर्फ मिहिर पुत्र रफीक पठान एसी सुधारने का काम करता है। मालवीय नगर निवासी 30 वर्षीय युवती से करीब एक साल पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताया और कहा उसका नाम मिहिर है। इसके बाद वह पोगो, ईमो, हैप्पी, शेयर चेट, वीवो, टेलिग्राम पर बातचीत करने लगा। मां को अस्वस्थ्य बताया और युवती को इमोशनल ब्लैकमेल कर बातचीत बढ़ा ली। पांच फरवरी को जब वह सो रही थी तो उसने वीडियो कॉल किया और निजी फोटो खींच लिए।

कुछ दिनों बाद पता चला मिहिर का असली नाम परवेज है तो पीड़िता ने बातचीत बंद कर दी। 10 मार्च को वह घर के पास आ गया और धमकाते हुए कहा मुझसे बात नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। उसने मोबाइल में उससे निजी फोटो व वीडियो बताए और कहा इन्हें वायरल कर देगा। पति से तलाक नहीं लिया तो उसको भी बता देगा। परवेज ने कहा मुस्लिम बन जाओ। मुस्लिम दो शादियां भी कर सकते हैं। कुछ दिनों बाद पता चला परवेज एक अन्य युवती को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर रहा है। देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक परवेज अभी तक 10 से अधिक हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसा चूका है |

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।