Crime News indore – दुष्कर्म छेडछाड़ मामले दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। गुंडे द्वारा युवती की मर्जी के बगैर हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर थाना अंतर्गत रहने वाली 25 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने क्षेत्र में ही रहने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 का केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी हत्या करने की धमकी देकर दो महीने से दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली। वहीं बेटमा थाना अंतर्गत रहने वाली किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र में ही रहने वाले अधेड़ के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह घर पर अकेली थी , तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
शोर मचाया तो धमकी देकर भाग गया उधर कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र में ही रहने वाले युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।