Crime News Indore – सड़क पर केनोपी लगाकर बैठे लोगो को हटाया, कलेक्टर बोले अवैध तरीके से दलाली खाने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. कालोनियों में मकान और प्लाट बिकवाने वाले दलालों के लिए भी रेरा का पंजीयन जरूरी है। पर शहर में कई दलाल वैध और अवैध दोनों तरह की कालोनियों में डायरी व पर्ची पर प्लाट और मकान बिकवा रहे हैं। ऐसे दलालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को प्रेस क्लब में यह बात कही। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से कारोबार करने वाले कॉलोनाइजर और बिल्डर तो प्रशासन के निशाने पर हैं ही, लेकिन दलालों पर नियंत्रण भी जरूरी है।

उधर नगर निगम ने मंगलवार को कारवाई करते हुए सड़क पर केनोपी लगाकर प्लॉट ओर भवन की दलाली करने वाले लोगो को हटा दिया। इस दौरान उनका शेड तोड़कर उसे भी जब्त करने की कारवाई की गई।

अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने नगर निगम की टीम को साथ लेकर सड़क किनारे गलत तरीके से केनोपी एवं बैनर लगाकर शहर के कई स्थानों की कालोनियों, भूखंड, भवन एवं अन्य आवासीय प्लाटो को बेचने वाले दलालों पर कार्रवाई की। जिसमें बापट चौराहा से लव कुश चौराहा होते हुए उज्जैन टोल नाका तक रिमूवल कार्रवाई करते हुए, रिमूवल विभाग द्वारा 10 से अधिक ऐसे भूखंड विक्रेताओं दलालों के बैनर केनोपी छतरी फ्लेक्स एवं अन्य सामग्री जप्त की।

नगर निगम आयुक्त पाल ने इस मामले में सभी जोन के जोनल अधिकारी को कारवाई के आदेश दिए है। केनोपी लगाकर इस तरह से कनाड़िया,द्वारकापुरी,खंडवा रोड ओर राउ इलाके की कॉलोनियों के आसपास भी दलाल सक्रिय रहते है। इस मामले में पहले कई बार चेतावनी दी गई। लेकिन नगर निगम की वसूली गैंग की मिलीभगत के चलते इन पर कारवाई नही हो पाई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।