Crime News Indore – सेक्स स्कैंडल: हाई प्रोफाइल स्पा से 10 महिला और 8 पुरुष गिरफ्तार, विदेशी महिलाएं भी शामिल   

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने विजय नगर थाने के सामने शगुन आर्केड में एटम्स सैलून, स्पा एंड स्किन केयर क्लीनिक पर छापा मारा। सूचना मिली थी कि यहां अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। क्राइम ब्रांच ने स्पा से युवतियों और कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। 

Indore Crime News. महिला थाना इंदौर और क्राइम ब्रांच ने मिलजुलकर एक अनैतिक काम को करते हुए 10 महिलाओं और 8 पुरुषों को पकड़ा है और पकड़े गए सभी पर कार्यवाही की जा रही है। खास बात यह कि देह व्यापार का यह धंधा विजय नगर थाने के 100 कदमों की दूरी पर चल रहा था और इसके पहले भी ऐसे ही छापा पड़ा था। इंदौर के महिला थाने और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर में एक और अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया और कुल 18 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए अनैतिक काम में लिप्त 4 से 5 विदेशी महिलाएं भी शामिल है।

महिला थाना प्रभारी की मानें तो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केड में एटम्स सैलून, स्पा एंड स्किन केयर क्लीनिक पर चल रहे मसाज पार्लर पर दबिश दी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम द्वारा मारी गई रेड में कई विदेशी युवतियां और लड़के स्पा सेंटर से पकड़ाए हैं। खबर ये भी मिली कि फैमिली सैलून स्पा स्किन क्लीनिक के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था। कुछ महीने पहले भी इसी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर कई विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि 1 साल के अंदर उसी  जगह पर दूसरी बार क्राइम ब्रांच और महिला थाने ने दबिश दी है। विजय नगर थाने की सौ कदम की दूरी पर यह बिल्डिंग है। जहां पर यह देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या विजय नगर थाने को जानकारी नहीं थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।