Crime News Indore – सेक्सटॉर्शन गिरोह गिरफ्तार, लड़की की फर्जी आईडी बनाकर करते थे ब्लैक्मैल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन चारों युवकों ने महज दस दिनों में 200 से ज्यादा युवाओं को ब्लेकमेल लाखों रुपये वसूले। पुलिस को इस मामले में एक इमेल के जरिये शिकायत मिली थी।जिसके बाद सेक्सटॉर्शन करने वाला यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा।
Indore Crime News. सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आई डी बनाकर फ्रेंड रीक्वेस्ट भेजकर पहले दोस्ती और फिर अश्लील चैटिंग कर लड़कों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए चारों युवक शिवुपरी से इंदौर आए थे। इन चारों युवकों ने महज दस दिनों में 200 से ज्यादा युवाओं को ब्लेकमेल लाखों रुपये वसूले।
जिसके बाद शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने जांच की तो सेक्सटॉर्शन करने वाला यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस को इस मामले में एक इमेल के जरिये शिकायत मिली थी।
जिस पर कार्रवाई करते हुए विजय नगर पुलिस ने स्कीम-54 से इन चरों को गिरफ्तार किया, उन्होंने यह फ्लैट किराये पर लिया था। पकड़े गए युवकों के मोबाईल से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री मिली है।

इन युवकों का शिकार बने किसी अंजान व्यक्ति ने ईमेल कर पुलिस को इस गिरोह की जानकारी दी, जिसके बाद  पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फ्लैट पर छापा मारा।

इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से चार आरोपियों मोनू राठौर, संदीप शर्मा, अमन जात, सचिन धाकड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 दिनों में ही 200 से अधिक लोगों को ब्लेकमेल कर लाखों रुपए वसूल चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चारों आरोपी पहले सोशल मीडिया पर प्रोफाइल चेक करते थे।

वे लड़कों की प्रोफाइल पर जाकर उसकी उम्र, रूचि, पसंद-नापसंद की जानकरी जुटाते। इसके बाद उसे फर्जी लड़की का फोटो लगाकर एक फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते।

लड़के जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ये चारों उससे अश्लील चैटिंग शुरू कर देते थे। लड़कों को न्यूड करवाकर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिये मोबाइल पर रिकॉर्डिंग कर लेते थे।

यह युवक इतने शातिर थे कि शिकार फँसते ही उस पर दवाब बनाते और फिर अलग अलग नंबरों से फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये वसूलते, पकड़े गए चारों युवकों के बैंक खाते खंगाले जा रहे है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।