Crime News Indore – इंदौर में  दिल दहला देने वाली घटना: 75 वर्षीय वृद्धा के दोनों पैर काटकर की हत्या, पुलिस को पोते पर शक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

Indore Crime News. इंदौर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के खुड़ैल थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय वृद्धा के दोनों पैर काटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। हत्या की वारदात खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी खुड़ैल की है जहां रहने वाली 75 वर्षीय महिला की जान उसके दोनों पैर काटकर कर दी गई। बता दे कि महिला के दोनों पैर में पुरानी चांदी के वजनी कड़े पहनती थी जिसको चुराने के चलते ही वृद्धा के दोनों पैर काट दिए गए और कड़े चुरा लिए गए।  हालांकि हत्या के पीछे की प्रारंभिक वजह तो पुलिस के सामने आ गई है , लेकिन हत्यारे अभी भी संदिग्ध ही माने जा रहे है।  वही पुलिस पूरे मामले में बारीकी से पड़ताल कर रही है।

बता दे कि 75 वर्षीय जमनाबाई पति गणपत बागरी छोटी खुड़ैल गांव में अपनी विधवा बेटी के पास रह रही थी, वही उसके 5 बेटे भी है। 11 फरवरी से जमनाबाई अचानक लापता हो गई , जिसके चलते परिजनों काफी समय तक ढूंढने के बाद आखिरकार खुड़ैल पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अज्ञात हत्यारों ने जमनाबाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनमें एक संदेही बुजुर्ग महिला का पोता है।प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक 11 तारीख से लापता हुई वृद्धा का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित गोबर गैस प्लांट के गड्ढे में मिली। मंगलवार रात को खुड़ैल पुलिस ने वृद्धा के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

हालांकि, पुलिस प्रारंभिक तौर मामले को हत्या तो बता रही है लेकिन स्पष्ट रूप से अब तक ये बता पाई है कि हत्यारा कौन है। वही घटना के बाद वृद्धा के अन्य परिजनों के बयानों के आधार पर ये बात सामने आ रही है कि , हत्या के पीछे की वजह 750 ग्राम वजनी चांदी के कड़े है और हत्या की वारदात को पोते ने अंजाम दिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है , वही शक की सुई वृद्धा के पोते पर ही घूम रही है और माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस बात की पुष्टि भी कर देगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।