इंदौर – थाना बाणगंगा इन्दौर पर फरियादी गिरीश पिता नंदराम दांगोडे उम्र 42 साल निवासी भवानी नगर इन्दौर ने दिनांक 02.10.2021 को रिपोर्ट लिखाई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर दिनांक 27.09.2021 को अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण अप.क्र.- 1417/21 धारा 363 ता.हि. का अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना की गई ।
प्रकरण में पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा सउनि जबर सिंह यादव के नेतृत्व में बालिका की दस्तयाबी हेतु टीम बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा अपहृता पलक पिता गिरीश पिता नंदराम दांगोडे को 06 घंटे के अन्दर दस्तयाब करने में सफलता हासिल की । उक्त कार्यवाही में सउनि जबर सिंह यादव और उनकी टीम की की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


