Crime News Indore – सीमा से छोटू महाराज बनने की कहानी का चेलों ने किया राजफाश,आश्रम आने वालों से की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read
NDIfÞUtRb

इंदौर में नकली पुलिस अफसर और छोटू महाराज केस में दो बड़े खुलासे हुए हैं। पहला खुलासा. महिला तांत्रिक छोटू महाराज को लेकर हुआ है। छोटू महाराज का असली नाम सीमा नंदगिरी ( उम्र 50 वर्ष) है। वह कई वर्षों पहले इंदौर के आंबेडकर नगर में रहती थी। उसकी शादी इंदौर-देवास के बीच शिप्रा गांव में हुई थी। उसका एक बेटा और बेटी हैं, जिनकी शादी उसने कर दी है। इसके बाद वह पति से अलग रहने लगी।

पहला खुलासा. 2016 में सुपर कॉरिडोर स्थित एक आश्रम में सीमा ने पुरुष जैसा हुलिया धारण कर लिया। वहां रहने वाले महाराज से दीक्षा ली तभी से छोटू महाराज उर्फ सीमा तंत्र-मंत्र के काम करने लगी। वह 5 सालों तक पुरुष के रूप में रही।

पुलिस की गिरफ्त में छोटू महाराज के साथ काम करने वाला विष्णु नामक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। छोटू महाराज के आश्रम से तीन जिंदा उल्लू मिले हैं।

दूसरा खुलासा. नकली पुलिस अफसर बने रवि सोलंकी उर्फ राजवीर और सीमा नंदगिरी के संबंधों को लेकर हुआ है। आश्रम में आने वालों को छोटू महाराज रवि को अपना बेटा और IPS अफसर बताकर मिलवाता। SP आशुतोष बागरी ने बताया कि आश्रम आने वाली युवती और युवकों को पुलिस और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके लिए वह रवि सोलंकी को आगे करती। कई युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए। एक अन्य युवक को भी रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

रवि के मोबाइल से जो SMS और वॉट्सऐप चैटिंग पुलिस को मिली है, उसमें अब तक 10 से अधिक युवतियां के नाम सामने आए हैं, जिनसे नौकरी के नाम पर ठगी हुई है। वहीं मामले में दो महिलाएं भी पुलिस के सामने आई हैं। एक महिला से होमगार्ड बनाने के नाम पर एक लाख रुपए लिए थे। एक महिला को हवलदार बनाने के नाम पर दो लाख रुपए ले लिए।

ज्योतिषी कर चुका है परेशान होकर आत्महत्या.
तांत्रिक छोटू महाराज से परेशान होकर कुछ वर्षों पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में पंजाब से आए ज्योतिषी ने आत्महत्या की थी। इस मामले में छोटू महाराज उर्फ सीमा का नाम भी सामने आया था। इसके बाद छोटू महाराज ने इंदौर और उज्जैन दोनों आश्रम पर कब्जा किया था। जानकारी मिलने पर अब पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। टीम जब छोटू महाराज के अड्डे पर मंगलवार को पहुंची और तलाशी ली। वहां तीन जिंदा उल्लू के साथ ही तंत्र क्रिया के भी बहुत सारे संसाधन मिले हैं। माना जा रहा है रवि और छोटू महाराज मिलकर लोगों को तंत्र क्रिया के नाम पर पर छलते थे।

लड़कियों को झांसे में लेकर कर चुका है शारीरिक शोषण.
नकली पुलिस अफसर बना रवि कई लड़कियों को झांसे में लेकर उनका शारीरिक शोषण भी कर चुका है। इंदौर के बाहर रहने वाली एक युवती ने विजयनगर थाना प्रभारी को फोन किया और खुद के साथ हुई जालसाजी और रेप की दास्तां बताई है। अब उस युवती की शिकायत पर भी केस दर्ज करने की तैयारी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।