Crime News Indore – चाकु से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, तीन गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Crime  News: इंदौर के पास महू में आपसी विवाद के चलते एक युवक की बड़ी बेरहमी से चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची महू थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
दरअसल, सोमवार देर रात हुए आपसी विवाद में एक युवक चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली थाना महू से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के चना गोदाम क्षेत्र में गर्ल्स स्कूल के पीछे बस्ती में रहने वाले कैलाश का पड़ोस में रहने वाले नितिन, सचिन व अत्तु से रात में विवाद हो गया था । विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कैलाश पर चाकू से वार कर दिया।
चाकू के हमले से घायल कैलाश को मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया लेकिन अधिक खून बाह जाने के कारण कैलाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और पुलिस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।