Crime News – Rape Case: अब Mumbai में हुआ निर्भया पार्ट – 2, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

34 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

india Crime News.महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके में रेप की सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक टेंपो के अंदर 34 साल एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद दरिंदगी करने वाले ने महिला के प्राइवेट पार्ट में निर्दयता से रॉड से हमला कर द‍िया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। साकीनाका की यह घटना देश की राजधानी दिल्‍ली में 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।
महिला की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है।आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।‘निर्भया कांड’ जैसी वारदात दिसंबर 2012 में एक युवती- जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया- के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया। इससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।