निर्दयी मां! डस्टबिन में फेंक दिए नवजात बच्चे, निगमकर्मी पहुंचे कचरा उठाने तो देखकर चौंक गए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मंगलवार को चंदन नगर थाना क्षेत्र  के डस्टबिन से दो नवजात बच्चों के शव मिले। निगमकर्मियों ने जब डस्टबिन में पड़े भ्रूण देखे तो घबरा गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है कि किसने नवजात बच्चों को फेंका है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को निगमकर्मी रोज की तरह नगर निगम द्वारा सड़क किनारे लगाए गए लिटरबिन से कचरा लेन पहुंचे थे। इन्हीं लिटरबिन में से उन्हें दो बच्चों के भ्रूण मिले। इसके बाद पुलिस को खबर की।
चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के भ्रूण को जिला अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस का मानना है कि दोनों नवजात को योजनाबद्ध तरीके से लाकर यहां फेंका गया है।
इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह डस्टबिन से कचरा उठाने धार रोड पहुंची। इस दौरान निगमकर्मी को एक पॉलीथिन में कुछ भारी पन लगा। उसने खोल कर देखा तो होश उड़ गए।
थैली में दो मृत नवजात थे। उसने नगर निगम कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। नवजात शिशुओं में एक लड़का व एक लड़की बताई जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि देर रात को इनको फेंका गया होगा। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि किसने यह हरकत की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।