देवी अहिल्या विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के चुनाव कल दिनांक 12 दिसंबर 2021 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रज्वल खरे की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
जय हिंद एकता पेनल के उम्मीदवारों ने सफलता अर्जित की और अपना चुनाव संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव जी के संरक्षण में लड़ा। अध्यक्ष पद पर जय हिंद एकता पैनल के चेनसिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर जय हिंद पैनल के कमल जायसवाल, महासचिव देवी अहिल्या पैनल के रमेश कुशवाह रहे।
सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेन सिंह यादव जी ने निर्वाचन समिति, विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मिडिया बंधुओ एवं विश्वविद्यालय के साथी, कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके सहयोग से मध्यप्रदेश की एकमात्र A प्लस ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के प्रतिष्ठित चुनाव संपन्न हुए।

