Davv News Indore – देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई मुट कोर्ट मंचन की कार्यवाही।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

विधि अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आज दिनांक 23-12-2021 को दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण की न्यायिक कार्यवाही का मंचन किया गया। दीवानी प्रकरण में स्थायी निशेधाज्ञा का मामला मंचन के लिए लिया गया था तथा फौजदारी प्रकरण में हत्या एवं बलवा का मामला लिया गया था। मंचन में विधि अध्ययलशाला के छात्रों ने ही न्यायाधीश अधिवक्ता एवं साक्षी की भुमिका निभाई। गौरतलब है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री विवेक दलाल उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथी के तोर पर अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उपरांत दोनो अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये मंचन की प्रशंशा की एवं श्री विवेक दलाल ने भावी अधिवक्ता को किस तरह अपने प्रोफेशन में स्किल को बढ़ाना चाहिए इस हेतु मार्गदर्शन किया। श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बतलाया कि अधिवक्ता के लिए प्रकरण में हार या जीत के साथ ही कानून की बारिकियो के समझने का विशेष महत्व है। पूर्व न्यायाधीश श्री लाल सिंह भाटी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे पुरे कार्यक्रम में सुत्रधार की भुमिका विधि अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना रांका ने निभायी एवं अन्त में विधि छात्र विवेक पाठक द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।