देवनागरी लिपि मराठी अंक का विमोचन एवं लेखक डॉ. प्रभु चौधरी, डॉ. शेख का अभिनंदन हुआ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक : देवनागरी लिपि तब से अब तक का अनुवाद मराठी भाषा में श्रीमती सुवर्णा जाधव ने किया।
पुस्तक की समीक्षा वाचन डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने की। सावित्रीबाई स्मृति मातृशक्ति सम्मान समारोह पुना कॉलेज पूणे में गत दिवस हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आफताब अनवर शेख (प्राचार्य पुना कॉलेज पुणे), अध्यक्षता डॉ. दीपिका सुतोदिया (अध्यक्ष कार्यकारी गुवाहाटी असम), विशिष्ट अतिथि डॉ. अरूणा शुक्ला, डॉ. बालासाहेब शेख, डॉ. मुक्ता  कौशिक, मुख्य वक्ता डॉ. शाकिर शेख, वक्ता डॉ. भरत शेणकर, डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, डॉ. शेहनाज शेख, सुवर्णा जाधव, डॉ. प्रभु चौधरी, भुवनेश्वरी जायसवाल आदि रहे।

देवनागरी लिपि मराठी अंक का विमोचन एवं लेखक डॉ. प्रभु चौधरी, डॉ. शेख का अभिनंदन हुआ

इस अवसर पर डॉ. प्रभु चौधरी की दीर्घ साहित्य सेवा एवं देवनागरी लिपि की प्रथम पुस्तक लेखक को नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली की प्रेरणा से संत गंगादास नागरी सम्मान अतिथियों द्वारा शॉल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की प्रदेश इकाई महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भरत शेणकर, प्रदेश महासचिव रोहिणी डावरे ने भी सम्मानित किया।
समारोह में नागरी लिपि परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के मुख्य संयोजक डॉ. शहाबुद्दीन शेख पूणे का भी अभिनंदन पत्र प्रदान करके शॉल से स्वागत किया।
समारोह में विशेष अतिथि रोहिणी डावरे, ललिता अध्यापक, उपमा आर्य, दीपिका पुणेकर, जया आनंद, डॉ. प्रिया ए., मनीषा खेडेकर, ज्योति मोरे, प्रतिभा येरेकार, ललिता घोरपडे, प्रियंका द्विवेदी, कंचन शर्मा, हेमा मस्के, डॉ. सुशिला पाल, सोमेश्वरी, डॉ. संगीता पाल आदि रहे। संचालन डॉ. रजिया शेख ने किया एवं आभार डॉ. प्रभा शर्मा ने माना।

दिनांक 07/03/2022 डॉ. प्रभु चौधरी
राष्ट्रीय महासचिव

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।