देवास: पुरानी बैटरियों को गलाकर बनाया जा रहा था नकली सिंदूर, पुलिस ने दी दबिश, सौ से अधिक बोरियां जब्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्यप्रदेश के देवास जिले में नकली सिंदूर बनाने का कारखाना मिला है। यहां पुरानी बैटरियों को गलाकर मशीनों के माध्यम से सिंदूर बनाया जा रहा था। पुलिस ने कंपनी में दबिश देकर काम बंद करवाया।
पुलिस को सिंदूर जैसी दिखने वाली करीब 25 किलोग्राम की 100 से अधिक बोरियां मिली है। जब्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत साढ़े  7 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के अमोना में स्थित एक कंपनी में पुरानी बैटरियों को गलाकर मशीनों के माध्यम से सिंदूर बनाया जा रहा था। पुलिस को खबर मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। नकली सिंदूर बनाने वाली सामग्रियों को जब्त किया।

कंपनी में काम बंद करवाकर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि मप्र वूलन मिल्स प्रा लि कंपनी में पुरानी बैटरियों को जलाकर व गलाकर मशीनों के माध्यम से सिंदूर जैसा दिखने वाला यह पदार्थ बनाया जा रहा था।
यह पदार्थ जिन बोरियों में पैक हो रहा था उनमें न तो कुछ नाम था और न ही जीएसटी नंबर व न ही एमआरपी मार्कर था।

फिलहाल औद्योगिक पुलिस ने शंका के आधार पर कार्रवाई की है। मामले में अन्य विभाग भी जांच करेंगे उसके बाद पता चलेगा कि यह कंपनी कब से इस प्रकार से  सिंदूर जैसा लाल पदार्थ बना रही है और इसे कहां सप्लाई किया जाता है।

पुलिस को सिंदूर जैसी दिखने वाली करीब 25 किलोग्राम की 100 से अधिक बोरियां मिली है। जब्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कंपनी मालिक का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस कर रही है जांच

सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने बताया कि अभी औद्योगिक थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि यह मप्र वूलन मिल्स प्रालि है। इसमें नकली सिंदूर बनाया जा रहा है। जिसका उपयोग लाल रंग का होने से मिर्च में मिलावट में किया जाता है।
उक्त सूचना की तस्दीक पर पुलिस द्वारा चेक करवाया गया तो अभी बैटरी को गलाकर पॉवडर के रूप में एकत्रित किया जा रहा है।
इस पर मार्कर वजन संबंधी क्या पदार्थ बना है ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। मामले में जांच की रही है। जांच के बाद जैसी स्थिति पाई जाएगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।