दिग्विजय बोले- BJP का काम अब प्रतिशोध की राजनीति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सोनिया और राहुल गांधी को ईडी ने समन भेजा है। अभी दोनों ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। वहीं, कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने दोनों के बचाव के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से लोगों को फंसाया जा रहा है। उनके ऊपर मनगढ़ंत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का मतलब होता है कि काले धन को लीगल तरीके अकाउंट में डालना होता है। 2015 में ही ईडी ने तथ्यहीन होने के नाते इसे बंद कर दिया था। आज तक किसी स्तर पर इनके खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि दबाव की भावना से झूठे प्रकरण बनाना इनकी आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना आजादी की लड़ाई में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रारंभ किया गया था। इसके बाद से वह चलता रहा। धीरे-धीरे नेशनल हेराल्ड को घाटा होते गया और वहां कर्मियों को भुगतान नहीं हो रहा था। इसके बाद लोगों से चर्चा की गई है। वहां वीआरएस की स्कीम लगाई। इसके बाद 67 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह भुगतान कांग्रेस पार्टी फंड से किया गया है।

दिग्विजय सिंह कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऋण देना भारत में किसी भी कानून के तहत एक आपराधिक कृत्य नहीं है। फिर, कांग्रेस पार्टी की तरफ से एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (1937 से कांग्रेस पार्टी से निकटता से जुड़ी और कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने वाली कंपनी) को समय-समय पर कुल 90 करोड़ रुपये का ऋण देना कैसे एक आपराधिक कृत्य माना जा सकता है? इस ऋण को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी के खातों की किताबों में दर्शाया गया था, जिसका विधिवत लेखा-जोखा किया गया और भारत के चुनाव आयोग को प्रस्तुत भी किया गया। अब उन्हें झुकाने की कोशिश है। यह परिवार कभी अंग्रेजों के सामने नहीं झुका। हम डरने वाले नहीं हैं। इसका दृढ़ता से मुकाबला करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।