गंदे धंधे में भी गन्दा काम : हाईटेक सटोरिए ग्राहकों को दिखाते दो बॉल पीछे का मैच, इस कालाबाजारी से होती थी कमाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। आईपीएल मैच का सट्टा लगा रहे युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप समेत नकदी व सट्टे का करोड़ों का हिसाब-किताब जब्त किया है। आरोपी सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 प्रतिशत व एजेंट आईडी पर पांच प्रतिशत कमीशन पाता था।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एरोड्रम क्षेत्र के 35 श्रीकृष्ण नगर में आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच टीम व थाना एरोड्रम ने संयुक्त कार्रवाई कर दबिश दी।
यहां से आरोपी नारायण पिता प्रहलाद दास नीमा निवासी श्रीकृष्ण नगर एरोड्रम को हिरासत में लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने मकान से इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल का मैच में सट्टा खिलवाता था।
रुपये कमाने के लिए ऑनलाइन आईडी बनाई जा रही थी, जिसमे ग्राहकों को लाइव मैच से दो बॉल पीछे का मैच दिखाया जाता है, जबकि 20–20 मैच में एक बॉल की जानकारी भी बहुत महत्वपूर्ण होती है।
आरोपी मास्टर आईडी वाले मुख्य बुकी जिसे लाइव मैच या आईडी सॉफ्टवेयर के हिसाब से दो बॉल पहले की जानकारी रहती है एवं एजेंट साथी आरोपी को एक बॉल पहले की जानकारी सॉफ्टवेयर पर शो होती है।
ज्यादातर सट्टा खेलने वाले ग्राहक मोबाइल का उपयोग करते हैं जो बुकी द्वारा पहले से लाइव देखे गए मैच के हिसाब से भाव गिरा–बढ़ाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी  कर रहे थे।
इसके लिए वेबसाइट के जरिए ग्राहकों की आईडी बनाते थे और मोबाइल से सट्टा संचालित करते थे। आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 प्रतिशत और एजेंट आईडी पर 5 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल, 1 लैपटॉप, नकद रुपये व सट्टे का करोड़ों का हिसाब–किताब जब्त कर केस दर्ज किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।