जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। मृतक का नाम शुभम है। शुभम अपने दो-तीन साथियों के साथ एक रिक्शा से राजकुमार के गैरेज पर गया था। वहां पर उनमें विवाद हुआ।
इसी बीच शुभम और उसके साथी ने राजकुमार सोनकर पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार ने भी शुभम के सीने में चाकू घोंपा और वह गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार का गैरेज है।
पहले उसने गुमराह किया कि कुछ लोग रिक्शा से आए थे जिनका आपस में विवाद हो गया लेकिन फुटेज से स्पष्ट हुआ कि राजकुमार द्वारा हमला करने से ही शुभम की मौत हुई है।
राजकुमार भी हमले में घायल हुआ है। घटना के बाद बाकी के साथी भाग गए। जानकारी मिली है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई है।
गैरेज पर एक लड़की आती थी।आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
दोस्त की मदद के लिए गया था शुभम
इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोनू नामक युवक की युवती से दोस्ती थी। बाद में राजा नाम के युवक से युवती का संपर्क हुआ। राजा, राजकुमार का दोस्त है और अक्सर उसके गैरेज पर आता है।
युवती को लेकर मोनू और राजा में विवाद चल रहा था। मोनू अपने दोस्त शुभम के साथ राजकुमार के गैरेज पर समझाने गया था। वहां राजा भी था। उनमें विवाद हुआ और शुभम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घायल राजकुमार की पत्नी का कहना है कि पति के गैरेज पर कुछ दिन से एक युवती वाहन सुधरवाने आ रही थी।
युवती की जिस युवक से दोस्ती थी, उसे शक था कि पति और युवती के बीच बातचीत है। इस बात पर झगड़ा हुआ था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के पास फुटेज भी है।