डॉक्टर ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म, 15 लाख का सोने का लॉकेट चुराने का भी आरोप

sadbhawnapaati
2 Min Read

शहर में फिजियोथैरेपिस्ट पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत कर महिला ने कहा है कि फिजियोथैरेपिस्ट ने उसका शारीरिक शोषण किया और 15 लाख रुपये कीमती सोने का लॉकेट भी चुरा लिया। इसमें कीमती नग लगा हुआ था।
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 42 वर्ष है। वह शांतिनगर में रहती है। उसके पति का निधन हो चुका है। महिला एक हाथ से दिव्यांग है। उसका हाथ काम नहीं करता।
महिला ने बताया कि फिजियोथैरेपिस्ट  स्वप्नदीप श्रीमाल उसके घर फिजियोथैरेपी के लिए आता था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई। उसने हमदर्दी जताते हुए महिला का शारीरिक शोषण किया और शादी का झांसा देता रहा।
बाद में शादी से इंकार कर दिया। वह  घर की अलमारी में रखा सोने का लॉकेट भी चुराकर ले गया। महिला ने शादी करने का बोला और उससे लॉकेट मांगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने पता किया तो जानकारी मिली कि फिजियोथैरेपिस्ट पहले से शादीशुदा है। सोने के लॉकेट की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसमें कीमती पुखराज नग लगा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका एक हाथ काम नहीं करता था।
इसके चलते उसने सितंबर माह में स्वप्नदीप से बात की थी। स्वप्नदीप ने महिला के घर पर आना जाना शुरू किया। यहां दोनों में दोस्ती हो गई ओर उसके बाद कई बार संबंध बनाए।
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने किसी तरह का लॉकेट नहीं चुराया है।
Share This Article