इंदौर। पशु चिकित्सालय, खुड़ैल में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मनीष व्यास की पदोन्नति उपसंचालक, पशुपालन विभाग, अशोक नगर के पद पर होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त स्टाफ के साथ-साथ पूर्व स्टाफ सदस्य तथा आसपास के ग्रामों से आए अनेक पशुपालकों ने भी उपस्थित होकर डॉ. व्यास के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. मनीष व्यास अपने मधुर व्यवहार, पशु चिकित्सा में निपुणता एवं कार्यस्थल पर सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने की अद्भुत शैली के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। हर परिस्थिति में शांत बने रहना उनकी प्रमुख विशेषता रही है, जिसने उन्हें न केवल सहकर्मियों के बीच प्रिय बनाया, बल्कि पशुपालकों के विश्वास का केन्द्र भी बनाया।