MD ड्रग्स मामले में ड्राइवर राज को मुंबई से किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुलिस गिरफ्त में आया राज आंध्र प्रदेश का रहने वाला हैं। मुंबई में लगभग 15 सालो से टैक्सी चलता है। सम्राट से राज की मुलाकात एयरपोर्ट से लाने ले जाने के दौरान हुई थी, जहा कुछ मुलाकातों के बाद राज ने मुंबई में ड्रग्स डीलर चीना नाम के नाइजीरियन से सम्राट को मिलवाया। इसके बाद यह ड्रग का पूरा खेल शुरू हुआ। राज मलाड ईस्ट में एक झोपड़ी में रहता है, जिसका किराया 7 हजार रुपये है।

MD ड्रग्स रैकेट में पकड़ाए मुंबई के इवेंट मैनेजर सम्राट उर्फ सार्थक याग्निक को ड्रग्स उपलब्ध करवाने वाले उसके ड्राइवर राज को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे विजय नगर पुलिस इंदौर ले आई है। सम्राट के कॉल डिटेल के आधार और अन्य सूत्रों से मुंबई का रहने वाला राज नाम युवक का नाम सामने आया था।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दो नाइजीरियन नागरिकों का नाम लिया
राज ने पुलिस को पूछताछ मुंबई में दो नाइजीरियन नागरिक के बारे में बताया है, जिससे वो ड्रग्स लेता था। दोनों कभी दिल्ली तो कभी मुंबई में कई पैडलर्स को ड्रग देते थे। पुलिस अब उन्हीं दो नाइजीरियन की तलाश में है । राज ने बताया कि वह कई बार मुंबई से इंदौर सम्राट से मिलने भी आया था। लेकिन वह मुंबई से इंदौर क्यों मिलने आया था यह बात अभी पुलिस को नहीं बताई है।

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काज़ी ने दो माह पूर्व सम्राट के नौकर किशन उर्फ अमन बैरागी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ व जब्त मोबाइल से सम्राट के बारे में जानकारी मिली थी । हालांकि सम्राट रातों रात घर से फरार हो गया था। दो माह बाद उसकी लोकेशन ट्रेस हुई थी। कुछ दिनों पहले विजय नगर पुलिस ने सम्राट को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
17 Comments