ड्रग तस्करी : एनसीबी ने 1,200 किलोग्राम गांजे के साथ दो को किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नरसिंहपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ओडिशा से गांजे की तस्करी के एक और मामले का भंडाफोड़ किया है। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में इस नशीले पदार्थ की करीब 1,200 किलोग्राम वजनी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नरसिंहपुर जिले में एक ट्रक को गुरुवार को रोका गया और तलाशी के दौरान इसमें करीब 1,200 किलोग्राम गांजा मिला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक में जूट की खाली बोरियों की आड़ में छिपाया गया गांजा ओडिशा के सोनपुर से भेजा गया था और इस खेप को राजस्थान के भरतपुर ले जाया जा रहा था।

गौरतलब है कि ओडिशा से सड़क मार्ग द्वारा गांजे की तस्करी के मामले मध्यप्रदेश में एनसीबी द्वारा लगातार पकड़े जा रहे हैं। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि उड़ीसा तथा आंध्र प्रदेश की सीमाओं के पास नक्सलियों के प्रभाव वाले दुर्गम क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती की जाती है और वहां से इस नशीले पदार्थ को तस्करी के जरिये देश भर में पहुंचाया जाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।