प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने उठाया गलत कदम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने अपनी नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ज्यादा खून बहने के कारण लड़की की मौत 

हो गई। आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था

विजयनगर पुलिस के मुताबिक मालवीय नगर में रहने वाला 27 वर्षीय अजल पुत्र मानसिंग और पूजा पुत्री गेंदालाल दोनों पड़ोस में ही रहते हैं। अजल किराए से रहता है। मंगलवार को युवती अजल के कमरे पर आई और दोनों ने हाथ की नसें काट लीं। अजल मूलत: खंडवा का रहने वाला है। लड़का बेहोश हो गया, थोड़ी देर बाद युवक को होश आया और लड़की को खून से लथपथ देखा तो घबरा गया और उनसे अपने भाई को फोन लगाकर सूचना दी। 

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

 दोनों को बेसुद हालत में अस्पताल ले गए,  लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। लड़के ने बताया कि दोनों ने फैसला लिया था कि साथ जी नहीं सकते तो साथ में मर सकते हैं, जिसके चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच में लंबे समय से बातचीत थी। दोनों के स्वजन युवक व युवती के मिलने के खिलाफ थे। इस बात से दोनों परेशान चल रहे थे, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। 

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।