Education News – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा- नीट यूजी काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू

sadbhawnapaati
2 Min Read

नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। 17 जनवरी, 2022 से विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सीटों का विवरण अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। 17 जनवरी, 2022 से विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सीटों का विवरण अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया था प्रदर्शन

पिछले वर्ष 2021 में नीट यूजी व पीजी काउंसलिंग के लिए छात्रों ने इसमें देरी के कारण प्रदर्शन किया था। नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के बैनर तले विभिन्न अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा नीट में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को लागू करने के खिलाफ कुछ छात्र सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। जिसके बाद काउंसलिंग में देरी हो गई थी।
Share This Article