Education News – सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की, देखें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* इससे पहले सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी।

* सीबीएसई ने बताया था कि 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2021-22 बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किएं हैं। शुक्रवार को सीबीएसई ने बड़ी घोषणा करते हुए विषयवार डेटशीट को जारी किया। आधिकारिक नोटिफिकेशन मेंं बोर्ड ने बताया कि कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषय और कक्षा दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। सीबीएसई ने आगे बताया कि इन सभी परीक्षाओं का आयोजन एक साथ करवाने में करीब 45 से 50 दिनों का समय लगेगा। इसलिए परीक्षा देश और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों में तय डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

इस तारीख को होगा परीक्षाओं का आयोजन
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने से होगा। डेटशीट को प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए जारी किया गया है। छोटे (माइनर) विषयों की परीक्षा के लिए शेड्यूल को अलग से जारी किया जाएगा और स्कूलों को भेजा जाएगा। 10वीं की माइनर विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 12वीं की माइनर परीक्षाओं का आयोजन 16 नवंबर से होगा।

दो टर्म में होंगी परीक्षाएं
इस बार सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए 114 और दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। इनमें से बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं।

कक्षा दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से आयेजित की जानी है। पहली परीक्षा 30 नवंबर 2021 को सोशल साइंस, 2 दिसंबर को विज्ञान, 3 दिसंबर को होम साइंस, 4 दिसंबर को सामान्य गणित और बुनियादी गणित, 8 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लिकेशन, 9 दिसंबर को हिन्दी पाठ्यक्रम अ और पाठ्यक्रम ब और 11 दिसंबर को अंग्रेजी की होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।