Education News – MBBS में काउंसलिंग से पहले 27 फीसदी OBC आरक्षण को चुनौती : हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. मध्य प्रदेश में 27 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण का मसला लगातार सरकार के गले की फांस बना हुआ है. एक बार फिर आज 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के खिलाफ लगी याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किए हैं. अगले कुछ दिनों में MBBS सीटों के लिए काउंसलिंग होना है. याचिकाकर्ता ने काउंसलिंग प्रक्रिया को याचिका के जरिए चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने इस पर प्राथमिक सुनवाई करते हुए सरकार को नोटिस जारी किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
यह याचिका एक छात्र शुभम पांडे की ओर से दायर की गई है. इसमें मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम 2018 में किए गए संशोधन को चुनौती दी गयी है. याचिका में तर्क दिया गया है कि हाल ही में होने वाली काउंसलिंग में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने का प्रावधान कर दिया गया है जो सुप्रीम कोर्ट के तमाम फैसलों और आदेश का उल्लंघन है.

50 फीसदी से ज्यादा न हो आरक्षण
इस याचिका में इंदिरा साहनी मामले का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी भी सूरत में आरक्षण का प्रतिशत 50 फ़ीसदी से अधिक नहीं हो सकता. और हाल ही में आए मराठा रिजर्वेशन के फैसला भी कुछ इसी ओर इशारा करता है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार और संचालक चिकित्सा शिक्षा को नोटिस जारी किया है और इस याचिका को भी ओबीसी संबंधी अन्य याचिकाओं के साथ लिंक कर दिया है

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।