Education News – सीएस फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) फाउंडेशन प्रोग्राम दिसंबर परीक्षा 2021 और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) जनवरी 2022 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu में जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर अपने सीएस फाउंडेशन और एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएस फाउंडेशन कार्यक्रम परीक्षा में 61.63 फीसदी और सीएसईईटी 66.10 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। सीएस फाउंडेशन के परिणाम में लड़कियों ने शीर्ष दो रैंक हासिल की है। उर्मी चेतन ने पहली रैंक प्राप्त की है। जबकि विशाखा जसवानी दूसरी रैंक पर हैं।

इसी महीने हुई है प्रवेश परीक्षा 

सीएस फाउंडेशन प्रवेश परीक्षा 3 और 4 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा 8 और 10 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की तरफ से इन परीक्षा के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार विषय के अनुसार अंकों को बताया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट में ऑनलाइन ट्रैफिक की वजह से नतीजे प्रदर्शित होने में देरी हो सकती है। उम्मीदवार संयम रखें और वेबसाइट को देखते रहें। परिणाम को डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवार अपने रोल नंबर व अन्य विवरण की भी अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी प्रकार की कोई गलती मिलती है तो उसके बारे में संस्थान को जरूर जानकारी दें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।