Education News – गेट 2022 परीक्षा संपन्न : 21 फरवरी को जारी होगी उत्तर कुंजी, 17 मार्च को परिणाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Education News. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर की ओर से गेट 2022 के लिए सभी 29 विषयों की परीक्षाएं सफलता पूर्वक आयोजित करा ली है।
विभिन्न वेबसाइट पर परीक्षा की अनाधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। हालांकि, छात्र अब आधिकारिक उत्तर कुंजी और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी और परिणाम आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

21 फरवरी को जारी होगी उत्तर कुंजी 

आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। इसके साथ हीं छात्रों की रिस्पांस शीट भी जारी की जाएगी।
इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 500 रुपये प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

17 मार्च को जारी होंगे परिणाम

आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 परीक्षी के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी करेगा। इससे पहले उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।
इस पर परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।