Education News – नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 25 को 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार और अधिक बढ़ गया है। नीट पीजी 2021 के अखिल भारतीय कोटा की काउंसलिंग में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में  मंगलवार को होने वाली सुनवाई फिर से टल गई है। अब इस याचिका पर 25 नवंबर 2021 को सुनवाई की जाएगी।
बता दें कि नीट पीजी 2021 के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 अक्तूबर 2021 से शुरू की जानी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण मिलने के मामले के हल न होने तक इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।
इस मामले में केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया था। केंद्र सरकार ने कहा था कि जब तक अखिल भारतीय कोटा की सीटों में 27 फीसदी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले का हल नहीं हो जाता, नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग शुरू नहीं करवाई जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।