Education News – आईसीएआई ने  सीए दिसंबर परीक्षा 2021 के लिए गाइडलाइन जारी, इन विद्यार्थियों की परीक्षा पर बैन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आईसीएआई ने  कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान फेस मास्क फेस शील्ड दस्ताने पानी की बोतल हैंड सैनिटाइज़र एडमिट कार्ड फोटो आईडी कार्ड और परीक्षा से संबंधित अन्य सामान जैसे सामान ले जाने की अनुमति है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई सीए दिसंबर की परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू हो रही है। 5 से शुरू होने वाली यह परीक्षा 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश 192 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। आईसीएआई ने  कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थान हर संभव उपाय कर रहा है। इसके मुताबिक, स्टूडेंट्स को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए विवरण में गाइडलाइन चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान फेस मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने, पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइज़र, एडमिट कार्ड, फोटो आईडी कार्ड और परीक्षा से संबंधित अन्य सामान जैसे सामान ले जाने की अनुमति है।

उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और प्रवेश और निकास के समय केंद्र में भीड़भाड़ से बचना चाहिए।

उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें और लिखित सामग्री और बैग परीक्षा हॉल के अंदर नहीं ले जा सकते हैं।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि निर्धारित सीमा से अधिक शरीर के तापमान वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सीमा से ज्यादा वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में परीक्षा से आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को 1 बजे सेंटर पर पहुंचना होगा।

परीक्षा स्टाफ को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किए गए आरोग्य सेतु ऐप में नो रिस्क स्टेट्स शो करना होगा। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।