Education News: जानिए शिक्षा से जुड़ी कुछ खास ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. उच्च न्यायालय के पारित आदेशानुसार संस्थाओं में नियमित हाई और हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 12 अगस्त 2021 तक तिथि नियत की गई है।
2. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आईसीएआई सीएस परीक्षा 2021 के दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर 16 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
3. 15 जून से 31 जुलाई तक हुई ओपन बुक एग्जाम से करीब 3000 छात्र वंचित रह गए थे, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले में फैसला लिया। अब डीएविवी 25 अगस्त से पहले उनकी परीक्षा कराएगी। 
4. वर्ष 2020-21 के लिए एमपी ट्रांस स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं जो शासकीय अशासकीय विश्वविद्यालयमहाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाला पोर्टल शुरू हो गया है।
5. ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैम्पस भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों पर आधारित दक्षता के लिए एक वर्षीय एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
6. सत्र 2021-22 के लिए वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, 14 अगस्त को ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। जिसमें 16 अगस्त से 25 अगस्त तक संबंधित स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।