बोर्ड की अंकसूची में करा लें सुधार, जन्मतिथि में नहीं होगा सुधार
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) 1960 से 1970 तक के दस्तावेजों को नष्ट करने जा रहा है। इससे पहले अपनी बोर्ड परीक्षाओं की अंकसूची में सुधार कर लें अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड सकता है।
माशिमं इन दस वर्षों के दस्तावेजों को विनिष्ट कर देगा। इसके लिए आफलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन इसमें जन्मतिथि में कोई सुधार नहीं होगा। इसके लिए मंडल ने तीन माह का समय दिया है।
वहीं मंडल के पास 1960 से 2002 तक के दस्तावेजों के रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं किए गए हैं। 2003 से 2022 तक के सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज ऑनलाइन है।
इस कारण मंडल पुराने दस्तावेजों में विद्यार्थियों को सुधार करवाने का मौका दिया है, क्योंकि कागजों के पुराने दस्तावेज खराब हो रहे हैं। मंडल जल्द ही सभी वर्षों के दस्तावेजों को ऑनलाइन कर देगा। मंडल ने दिए गए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मंडल द्वारा जारी निर्देश में यह कहा है कि 1960 से 1970 तक के दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को आफलाइन आवेदन मंडल में जमा करना होगा, लेकिन इसमें जन्मतिथि में सुधार नहीं होगा।
इसके अलावा नाम सहित अन्य चीजों में सुधार हो जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी आफलाइन आवेदन मार्च तक जमा करेंगे।
वहीं 1971 से 2002 तक के दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए भी विद्यार्थियों को आफलाइन आवेदन करना होगा।
2002 से 2022 तक के दस्तावेजों में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अप्रैल तक का समय दिया गया है।

