Education News – MPPSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2021 में आएगा जबकि मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 में, आयोजित की जाएगी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2021-2022 के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। संशोधित कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कई परीक्षाओं के लिए परीक्षा और परिणाम की तारीखें नीचे दी गई हैं।

राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2021 में आएगा जबकि मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 में, आयोजित की जाएगी मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई 2022 में आएगा जबकि इंटरव्यू सितंबर 2022 में होगी वहीँ अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2022 में आने की संभावना है।

इसमें राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा परीक्षा 2020 और राज्य सेवा परीक्षा 2021 की संभावित तारीखों की घोषणा की गई है। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019 का रिजल्ट दिसंबर 2021 में आने की संभावना है इंटरव्यू फरवरी 2022 में और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में आने की संभावना है। राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2021 में आने की संभावना है। इंटरव्यू फरवरी 2022 में और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में आने की संभावना है।

राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2021 में होगी जबकि मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 में होगा। वहीं मुख्य परीक्षा का परिणाम मई 2022 में आएगा। वहीं इंटरव्यू जुलाई 2022 में होगी जबकि अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 को आने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।