Education News – कल होंगे यूनिवर्सिटी के शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव, 564 मतदाता डालेंगे वोट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 11 दिसंबर को होने वाले थे लेकिन आगामी चुनाव को लेकर शनिवार को होने वाली ट्रेनिंग के चलते चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह चुनाव शनिवार के बजाए रविवार 12 दिसंबर को होंगे। इसकी घोषणा भी शुक्रवार को की जाएगी। इस चुनाव में विश्वविद्यालय कर्मचारियों की तीन पैनल मैदान में है। 17 पदों के लिए उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की तीन पैनल में जय हिंद एकता पैनल, देवी अहिल्या पैनल और क्रांति पैनल मैदान में है। खास बात यह है कि इसमें क्रांति पैनल पहली बार इस चुनाव में मैदान में उल्लेखनीय है कि ये चुनाव दो साल में होते है। वैसे ये चुनाव फरवरी 2021 में होने थे, लेकिन कोरोना के चलते ये चुनाव नहीं हो सके थे। अब चुनाव दिसंबर में आयोजित किए गए इस चुनाव में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 564 मतदाता है जो अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे। इसमें जय हिंद एकता पैनल से चेन सिंह यादव, देवी अहिल्या पैनल से राकेश सिंह सिलावट और क्रांति पैनल से लखन कायत अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे है।
इन पदों के लिए हो रहे चुनाव
कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव, दो सहसचिव, कोषाध्यक्ष और 11 कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए चुनाव हो रहे है। हालांकि इसमें क्रांति पैनल अध्यक्ष और 11 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए ही अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही है। उल्लेखनीय है कि ये चुनाव 11 दिसंबर को होने वाले थे, लेकिन आगामी चुनाव को लेकर ट्रेनिंग होने से विश्वविद्यालय के कई कर्मचारियों इसमें शामिल होंगे। इसलिए चुनाव अब 12 दिसंबर रविवार को आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को इसकी घोषणा भी की जाएगी।
कर्मचारियों के हितों की बात पर दावेदारी
 अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे उम्मीदवार लगातार कर्मचारियों को साधने में लगे है। इसके लिए वे जनसंपर्क करने के साथ ही कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने से लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन से काम कराने सहित उनकी विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दावा कर रहे है। साथ ही मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वोट उन्हें की पैनल को दे। वहीं दूसरी तरफ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आरएनटी मार्ग परिसर पैनलों के बैनर-पोस्टर से पूरी तरह पटा हुआ है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।