Education News Update :  इंदौर शिक्षा से जुडी कुछ खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

1. प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण एक अभियान के रूप में किया जायेगा। इसके लिये मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने सभी कलेक्टर्स और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 26 से 31 जुलाई में यह अभियान संचालित किया जाए।
2. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 का आयोजन 25 जुलाई को किया गया है। यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02.15 बजे से 04.15 बजे तक आयोजित होगी। इंदौर जिले में कोविड संक्रिमत परीक्षार्थियों के लिये महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एबी रोड़ में विशेष केन्द्र बनाया गया है। इंदौर संभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना पंकज सोलंकी ने बताया कि इंदौर जिले के 101 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा में इंदौर जिले से कुल 38 हजार 079 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुये महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ए.बी.रोड़, इंदौर परीक्षा केन्द्र क्रमांक एक/100 को कोविड-19 संक्रमित परीक्षार्थियों के लिये विशेष केन्द्र बनाया गया है।
3. सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये 25 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई है। शारीरिक मापदण्ड में सफल आवेदकों की लिखित परीक्षा (Common Entrance Exam) 25 जुलाई 2021 को होनी थी, जिसे कोविड-19 के कारण वर्तमान में निरस्त किया गया है । परीक्षा नई तारीख एवं अधिक जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पर देखी जा सकती है।
4. ओपन बुक परीक्षा के अंतर्गत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीकाम फर्स्ट ईयर के पेपर अपलोड किए, जिसमें कुछ गड़बड़ी सामने आई है। प्रश्न में बैलेंस शीट में कई राशि गायब है। इसके बारे में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। विद्यार्थियों के मुताबिक वित्तिय लेखांकन विषय के पेपर में दो जगह राशि नहीं दी है। इसके चलते बैलेंस शीट का मिलान नहीं हुआ है।
5. 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और 70 अन्य ला कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाली कामन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) शुक्रवार को आयोजित हुई। दिल्ली पब्लिक स्कूल और इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में बने परीक्षा केंद्र पर 1100 से ज्यादा विद्यार्थी पेपर देने पहुंचे। बीते साल की तुलना में प्रश्न पत्र काफी सरल पूछा गया, जिसमें कोरोना की दूसरी लहर से जुड़े प्रश्न भी आए। यहां तक संक्रमण से बचाव को लेकर देशभर में चल रहे टीकाकरण की स्थिति पर विद्यार्थियों के विचार भी जाने। पांच सेक्शन में करीब 150 प्रश्न आए थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।