कर्नाटक में चुनाव प्रचार थमा – 10 को मतदान 13 मई को मतगणना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

10 मई की शाम ईवीएम में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत
भाजपा ने की 9125 सभाएं; लगाया एड़ी-चोटी का जोर
Karnataka Assembly Election।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चल रहा धुआंधार प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम गया। 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। राज्य की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए भाजपा ने सारे दांव चल दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने उसे पटखनी देने के लिए पूरा दम लगा दिया। राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बने जनता दल (सेक्युलर) ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा ने कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। जमकर चुनावी अखाड़े में पसीना बहाया। पार्टी ने अपने बड़े और राष्ट्रीय नेताओं की लंबी फौज मैदान में उतारी। भाजपा के कुल 128 राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार में हिस्सा लिया।
इन राष्ट्रीय नेताओं के लिए 3116 चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी ने किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। उसके नेताओं ने कर्नाटक के 311 मठ और मंदिरों का भ्रमण या दर्शन किया।
पीएम ने 6 दिन में की 19 जनसभाएं और 6 रोड शो.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान 9125 सभाएं कीं और कुल 1377 रोड शो किए गए। इसके अलावा 9077 स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग यानि नुक्कड़ बैठकें कीं गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 दिनों में 19 चुनावी जनसभाएं और 6 रोड शो किए, जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने 16 सभाएं और 15 रोड शो किए।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 सभाएं और 16 रोड शो किए। इस चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर भी बड़ी जिम्मेगारी थी। उन्होंने 9 सभाएं और 3 रोड शो किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 17 सभाए और 2 रोड शो किए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 15 सभाए और 1 रोड शो कीं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 13 सभाएं कीं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।